हाथरस, 18 mai 2026, अलीगढ़ रोड स्थित किंडोली नहर में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर हाथरस गेट कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दोपहर बाद मृतक की पहचान 34 वर्षीय पप्पन पुत्र राजवीर निवासी जलेसर रोड, थाना कोतवाली हाथरस के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर शव की पहचान की। बताया गया कि पप्पन एक मुरब्बा फैक्ट्री में काम करता था और सोमवार सुबह घर से फैक्ट्री जाने की बात कहकर निकला था। मृतक अविवाहित था। पप्पन के भाई ने आशंका जताई है कि उसके साथ कोई वारदात हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
