Web News

www.upwebnews.com

सचिव ने फर्जी कार्य आईडी पर किया भुगतान

May 17, 2026

सचिव ने फर्जी कार्य आईडी पर किया भुगतान

Posted On: 16-05-2026

Time: 7:40 PM

Sitapur: Alok Kumar Bajpai

सीतापुर(उ0प्र0 समाचार सेवा)। विकास खण्ड बेहटा में भ्रष्टाचार अपनी सीमाएं लांघ रहा है। सचिवो व प्रधानों के द्वारा ग्राम पंचायत की विकास निधि को अपने निजी लाभ के चलते मनमाने तरीके से खर्च किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ विकास कार्य प्रभावित हो रहे है बल्कि सरकारी धन का बंदरबाँट भी किया जा रहा है। बताते चले कि विकास खण्ड बेहटा की ग्राम पंचायत माखूबेहड में सचिव जितेंद्र राणा व प्रधान उमेश के द्वारा मनमाने तरीके से ग्राम निधि का भुगतान कर जारी आदेशो की धज्जियां उड़ा दी है। ग्राम पंचायत में अप्रैल माह किए भुगतानों में सचिव ने जमकर फर्जी कार्य आईडी पर भुगतान किया है उदाहरण के तौर पर वाटर कूलर की स्थापना कार्य आईडी संख्या 50702132 पर हैण्डपम्प रिपेयर के नाम पर 29902 रूपये का भुगतान,तकनीकी व प्रसाशनिक व्यय के की कार्य आईडी संख्या 109030683 पर ग्राम पंचायत में सोकपित निर्माण कार्य के नाम पर 4 बार मे लगभग 3 लाख रुपये का फर्जी भुगतान किया गया है व इसी कार्य आईडी संख्या पर ओपन जिम के उपकरण के खरीद कर आदेशो की धज्जियां उड़ाई गयी है।