
-जनता को सुलभ व सस्ताी न्याय दिलाने पर जोर
-समारोह में बार व प्रशासन के बीच संवाद ,अधिवक्ताओ ने मोंमेटो देकर किया सम्मानित
Post on 15.5.26
Friday Moradabad
Time 8.30 pm
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
शुक्रवार को नवांगतुक डीएम डॉ राजेन्द्र पेंसिया का दि बार एसोसिएशन के सभागार में उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान बार व अधिवक्ताओं ने डीएम को मोंमेटों देकर स्वातगत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र पेंसिया और विशिष्ट अतिथि बतौर यूपीएससी 2024 की टॉपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुरादाबाद(परिवीक्षा)शक्ति दुबे रहीं। कार्यक्रम का संचालन दि बार एसोसिएशन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत हॉल में मौजूद अधिवक्ताओं ने डीएम व विशिष्ठो अतिथि को माल्यार्पण व पुष्प देकर स्वागत किया।
डीएम ने संबोधन में जनता को सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि बार व बेंच न्याय व्यवस्था के दो स्तंभ हैं। जिसके बिना सस्ता व सुलभ न्याय प्रदान नहीं कर सकते। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जनहित में कार्य के लिए प्रतिबद्धता है।कार्यालय में अधिवक्तासओं के संबंधित कायों को प्राथमिकता देते हुए हल कराने का प्रयास करेंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने डीएम को अवचेतन मन की शक्ति नामक बुक उपहारस्वरूप भेंट की।
स्वागत समारोह में पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव, अंजार हुसैन, प्रभात गोयल, महेश त्यागी, विनय खन्ना, प्रमोद प्रत्येकी, अजय बंसल,आशीष उपाध्याय, आवरण अग्रवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ जेपी, फिरोज आलम, पंकज शर्मा, सुरेश सिंह,शिव कुमार गौतम, आशकार हुसैन, आशुतोष त्यागी, पुष्प कुमार यादव,आसिफ हुसैन,सुरेश पाल सिंह,देवेन्द्र विश्नोई,आबिद हुसैन मुस्तर अली, रफीक अहमद, अजय पाल, रघुवीर सिंह रहे।
