शहर की चर्चित डकैती—
कारोबारी की बेटी ने ही घर में करा डाली 1.20 करोड़ की डकैती
आरोपी बेटी अरीबा निकली डकैती की सूत्रधार प्रेमी अरशद संग घटना को दिया अंजाम,तीन दिन में डकैती का खुलासा,
युवती समेत पांच गिरफ़तार,47 लाख रुपये की रकम बरामद
Post on 11.5.26
Thursday, Time 4.00 Pm
Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद, उप्र समाचार सेवा
पीतल कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की सनसनीखेज डकैती का गुरुवार को खुलासा हो गया। कारोबारी के घर करोड़ों की डकैती की असली सूत्रधार बेटी ही निकली। पुलिस ने कारोबारी की बेटी अरीबा समेत पांच लोगों को गिरफ़तार किया है। आरोपियों के पास से 47 लाख रुपये बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी बेटी ने अपने प्रेमी अरशद संग सनसनीखेज घटना का अंजाम दिया।
गुरुवार को पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने डकैती की घटना का खुलासा किया।एसएसपी ने चौकाने वाला खुलासा किया।बताया कि पीतल कारोबारी की बेटी ने ही अपने प्रेमी व उसके साथियों के संग पूरी वारदात की साजिश की।
पुलिस ने बताया 11 मई 2026 की तड़के नागफनी के अकबर कंपाउंड में रहने वाले कारोबारी मो. इमरान के घर बदमाशों ने सनसनीखेज डकैती डाली थी।इस
दौरान नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे दिखाकर परिवार को धमकाया। और 1.20 करोड़ की नकदी, छह तौले सोना समेत अन्यक माल लेकर फरार हो गए।घटना से पूरे इलाके में भी दहशत फैल गई थी।नागफनी थाने पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई।
–अंदर से डिजिटल लॉक खुलने से घर के भेदी पर अटकी शक की सुई डकैती की रकम से प्रेमी संग ऐश करना चाहती थी अरीबा
सनसनीखेज डकैती को लेकर पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया। अंदर से डिजिटल लॉक खुलने के बाद पुलिस का पहला शक घर के भेदी पर गया। लिहाजा इसी लाइन पर पुलिस खोजबीन में जुट गई। तीन दिन की मशक्कचत के बाद गुरुवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। बताया कि डकैती की सूत्रधार कारोबारी की बेटी अरीबा ही निकली।
पुलिस के अनुसार प्रेम संबंधों के कारण बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी पर परिवार तैयार नहीं था।इसी के चलते नकदी और जेवरात लूटने की योजना बनाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि कारोबारी इमरान के घर पड़ी डकैती बेटी अरीबा ने डलवाई।पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अरशद वारसी ने बताया कि कारोबारी इमरान की बेटी से उसका 8-9 सालों से प्रेम संबंध था।परिवार दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं था। दोनों अलग-अलग जाति से थे।इस दौरान बेटी ने प्रेमी को घर की आर्थिक स्थिति और नकदी की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि लड़की ने घटना से एक महीने पहले घर की चाबियां भी प्रेमी को दे दी। और वारदात वाले दिन मुख्य दरवाजा खुलवाने में भी मदद की।घटना को
अंजाम देने के लिए अरशद ने कुलदीप से संपर्क साधा।कुलदीप,रवि कुमार व निक्की साथ हुए।बाद में निक्की ने अपने साथी आदित्य समेत अन्य लोगों को शामिल किया। सभी ने मिलकर योजनाबद्ध ढंग से रात में घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह समेत तमाम अधिकारी रहे।

