लखनऊ स्टेशन पर कान्कॉर्स निर्माण से संचालन में फेरबदल
-आलम नगर तक चलेगी पैसेंजर ट्रेनें, 15 मई से 23 जून तक विकास कार्यों के लिए ब्लॉक
-बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस का रूट भी बदला
Post on 12.5.26 Monday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
लखनऊ स्टेशन पर शुक्रवार से होने वाले कांकॉंर्स निर्माण के चलते ट्रेन संचालन में फेरबदल किया गया है।शाहजहांपुर व बालामऊ से लखनऊ के बीच संचालित चार पैसेंजर ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। ट्रेनें लखनऊ न जाकर आलम नगर तक चलेगी। 15 मई से 23 जून तक संचालन बंद रहेगा।इसके अलावा इस दौरान बरेली- प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन भी बदले मार्ग से चलेगी।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार यात्री सुविधा के लिए लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म-4 पर आरएलडीए की ओर से कान्कॉर्स के निर्माण के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है।इस निर्माण कार्य के चलते लखनऊ चलने वाली ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है।रेलवे के अनुसार अब शाहजहांपुर -लखनऊ पैसेंजर ट्रेन 54338- 37 और बालामऊ -लखनऊ 54332 – 31 आलमनगर तक चलेगी। और वहीं से संचालित होगी। इसके साथ ही बरेली- प्रयागराज एक्सप्रेस 14307- 08 आलमनगर- ट्रांसपोर्ट नगर -उतरेटिया के बदले मार्ग से चलेगी। इस दौरान लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव निरस्त रहेगा।
