यात्रा में होगा भक्तिमय माहौल, सीसीटीवी से यात्री व सामान की होगी निगरानी
सुरक्षा के प्रबंध,11 रात व 12 दिन का टूर
Post on 8.5.26
Friday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा।
एक ही टूर में देश में सात ज्यो तिलिंग के दर्शन के इव्छु्क लोगों के लिए अवसर हैा आईआरसटीसी श्रद्धालुओं के लिए विशेष पैकेज लेकर आया हैा सात ज्योुर्तिलिंग के दर्शन यात्रा 11 रात व बारह दिन में पूरी होगीा यात्रा् के लिए स्लींपर क्ला स में प्रति व्यक्ि, 24100 रुपये देने होंगे जबकि 3 व 2 एसी में टूर पैकेज 40890 व 54390 रुपये अदा करने होंगेा
शुक्रवार को मुरादाबाद में आईआरसीटीसी के ज्वामइंट जनरल मैनेजर वायु नंदन पांडे व मैनेजर नवनीत गोयल ने संयुक्ते रुप से टूर पैकेज की जानकारी दी। बताया कि ट्रेन में सभी यात्रियों की सुरक्षा व खानपान का उचित प्रबंध किया गया हैा ट्रेन में भक्ति् भाव के लिए मंदिर भी है साथ ही सामान की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैा
आईआरसीटीसी मैनेजर नवनीत गोयल ने जानकारी दी कि पहली यात्रा 12 से 23 जून के बीच होगीा इस दौरान श्रद्धालुओं को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से श्रद्धालु महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग,सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, संभाजी नगर में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग व स्थालनीय मंदिरों की यात्रा कर सकेंगेा जबकि दूसरी यात्रा 29 से 10 जुलाई तक होगीा ट्रेन द्वारा तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग यात्रा का आनंद लेंगेा
यात्रा पैकेज में ईएमआई की भी सुविधा—-
आईआरसीटीसी का कहना है कि टूर का उद़देश्यद सभी लोगों के लिए यात्रा को सुख्द व आरामदायक बनाना हैा कई बार यात्री एक बार में भुगतान से बचते हैा ऐेसे लोगों की सुविधा के लिए ईएमआइ का विकल्पय हैा यात्री LTC एवं EMI की एक साल, डेढ साल की किस्तट में यात्रा का भुगतान कर सकते है।
उतरने-चढने के स्टेशन- योगनगरी ऋषिकेश,हरिदवारख् मुरादाबाद,बरेली शाहजहांपुर, हरदोई,लखनऊ, रायबरेली, एमबीडीपी,(प्रतापगढ़), प्रयागराज, मानिकपुर।
प्रेस कांफ्रेंस में रेल मंडल के डीसीएम पीएस बघेल समेत स्टेशन अधिकारी भी मौजूद रहे।
