मुरादाबाद,उप्र समाचार सेवा
बुध बाजार में स्थित दुर्गा मंदिर में चिकित्सा शिविर लगेगा,आठ मई को लगने वाले शिविर की तैयारी बैठक सोमवार को दिल्ली रोड पर एक निर्यात फर्म पर हुईा पंजाबी कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता संयोजक खैराती लाल मल्होत्रा ने की।बैठक में शिविर की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया निर्यातक गोपाल मेहता ने बताया कि 8 मई को श्री दुर्गा मंदिर बुद्ध बाज़ार में लगने वाले शिविर मेंशिविर में नेत्र परीक्षण, नेत्र,ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर , दंत चिकित्सक, ई सी जी की जांच होगी और डायटिशन भी उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि एशिया विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से यह कैंप लगाया जा रहा है। बैठक में डॉ विनोद कुमार किशन आहूजा हरीश भसीन, संदीप बजाज, विजय मदान, विनय सपरा, अजय नारंगआदि रहे
