Web News

www.upwebnews.com

वाराणसी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का होगा सम्मान

May 3, 2026

वाराणसी में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का होगा सम्मान

वाराणसी, 03 मई 2026, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शिवपुर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं काशी के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाना तय किया गया है।

यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष विनोद बागी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, जिला मंत्री प्रज्ञा मिश्रा और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।