Web News

www.upwebnews.com

बलिया: मुंडन कराने गए चार लोग गंगा में डूबे

May 3, 2026

बलिया: मुंडन कराने गए चार लोग गंगा में डूबे

Posted on 03.05.2026 Time 01.46 PM Ballia News, Sanjay Kumar Tiwari

बलिया, 03 मई 26, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शिरामपुर घाट पर बच्चे का मुंडन कराने गए चार लोग गंगा में डूब गए।

जानकारी के अनुसार मुंडन संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गई युवती का पैर फिसल गया। उसे बचाने आए दो युवक और एक युवती भी गंगा में डूब गई।

सुबह लगभग साढ़े सात बजे मुंडन के बाद गंगा स्नान करने गए थे चारो लोग। युवती हर्षिता चौहान और नंदिता चौहान, वही दोनो युवक अरुण चौहान और अर्जुन चौहान के रूप में मृतकों की पहचान हुई है।