Web News

www.upwebnews.com

बलबीर पुंज के निधन पर आरएसएस ने जताया शोक, सरकार्यवाह ने दी श्रद्धांजलि

April 23, 2026

बलबीर पुंज के निधन पर आरएसएस ने जताया शोक, सरकार्यवाह ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि बलबीर पुंज ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में गंभीर अध्ययन, स्पष्ट विचार और जिम्मेदारीपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। समसामयिक विषयों पर उनके लेखन को सदैव गंभीरता और प्रामाणिकता के साथ देखा जाता रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। उल्लेखनीय है कि बलबीर पुंज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रख्यात पत्रकार और स्तंभकार थे। भाजपा के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे बलबीर पुंज पार्टी के उपाध्यक्ष भी रहे। युवावस्था में वह आरएसएस से जुड़ गए थे। उन्होंने साल 1971 में अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत की थी और पत्रकारिता में उनका करियर बेहद प्रभावशाली रहा। पुंज दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। पहली बार (2000 से 2006) उत्तर प्रदेश और दूसरी बार (2008 से 2014) तक ओडिशा से राज्यसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा उन्होंने नेशनल यूथ कमिशन फॉर यूथ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया, जिसे केंद्र सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है।