Web News

www.upwebnews.com

मनीष बंसल ने आगरा के जिलाधिकारी का पदभार संभाला

April 20, 2026

मनीष बंसल ने आगरा के जिलाधिकारी का पदभार संभाला

आगरा शहर से है उनका गहरा नाता

… मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के हैं दामाद… अरविंद मल्लप्पा बंगारी CM के विशेष सचिव बने…!

आगरा। सहारनपुर के डीएम रहे मनीष बंसल ने आज सायं आगरा के नए डीएम का पदभार संभाल लिया। इससे पहले डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का ट्रांसफर हो गया। उनको मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
मनीष बंसल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के दामाद हैं। ज्ञानेश कुमार का जन्म आगरा में ही हुआ था। मनीष बंसल की पत्नी मेधा रूपम गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) की जिलाधिकारी हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानी जी की पैदाइश आगरा की होने के कारण यहां उनके तमाम रिश्तेदार हैं मेरी जी के आगरा ट्रांसफर होने से उनमें खुशी की लहर है। CA दिनेश गुप्ता का इस परिवार से नजदीकी रिश्ता है। उन्होंने बताया कि मनीष बंसल के ससुर ज्ञानेश गुप्ता के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और मां सत्यवती गुप्ता आगरा के विजय नगर कॉलोनी में रहते हैं। डा. सुबोध गुप्ता आगरा में एक स्कूल का संचालन कर रहे हैं।
आईएएस मनीष बंसल पंजाब के छोटे से शहर संगरूर से ताल्लुक रखते हैं। उनकी बचपन से ही पढ़ाई में रुचि थी। उन्होंने हाई स्कूल के साथ-साथ इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह 2014 बैच के आईएएस हैं।
अरविंद 2011 बैच के अधिकारी हैं अरविंद 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और आगरा में 15 सितंबर 2024 को जिलाधिकारी बने थे। आगरा में उनका कार्यकाल अच्छा रहा। जनता के बीच में उनकी छवि अच्छी रही।
15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 जिलों के डीएम सहित 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही सचिव स्तर के अधिकारी और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों तक इसमें शामिल हैं।

शामली और सहारनपुर के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने न केवल लुप्तप्राय नदियों को जीवनदान दिया, बल्कि जन-शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ‘टेक्नोलॉजी-आधारित प्रशासन’ के लिए भी अपनी पहचान बनाई।

आगरा के लिए नई उम्मीद: आगरा पर्यटन, ताजमहल और राजनीतिक संवेदनशीलता के लिहाज से एक महत्वपूर्ण जिला है. मनीष बंसल की कार्यकुशलता और सहारनपुर में उनके रिकॉर्ड को देखते हुए यह उम्मीद है कि वे यहां भी विकास, स्मार्ट गवर्नेंस और जन-सुनवाई पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे.

वहीं, उनकी पत्नी मेधा रूपम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई की है. इतना ही नहीं उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2013 में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की थी. इसके बाद 2025 में उन्हें नोएडा की जिलाधिकारी पद दिया गया. इससे पहले वह मेरठ, बागपत जैसे जिलों में भी तैनात रही हैं