-विधायक रितेश गुप्ता स्वीट्स संचालक के घर कोठीवाल नगर पहुंचे,सौंपा 1.20 लाख का चेक
Post on 19.4.26
Sunday Moradabad
Rajesh Bhatia
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
घर में लगीं आग में सब कुछ गंवा चुके स्वीट्स स्वामी राजा कश्यप को विधायक रितेश गुप्ता से राहत मिली।शहर विधायक ने स्वीट्स स्वामी को 1.20 लाख रुपए का चेक सौंपा। विधायक ने सहानुभूति जताते हुए अन्य मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया।
शहर के कोठीवाल नगर में स्वीट हाउस के स्वामी राजेश कश्यप के घर में आग लग गई। घर में शार्टसर्किट से लगीं आगसे सारा सामान जलकर राख हो गया। लाखों रुपए का सामान जलने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ।हालांकि गनीमत रहीं कि इस दौरान घर में सदस्य न होने से बचाव हो गया। स्वीट्स स्वामी दुकान है। परिवार की आजीविका का यहीं साधन है।
घटना से परिवार गहरे सदमे और आर्थिक संकट में है। इस बीच अग्निकांड में सब कुछ गंवा बैठे राजेश कश्यप के विधायक रितेश गुप्ता ने सहायता की पहल की।
रविवार देर शाम भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दी। इस दौरान विधायक ने एक लाख 20 हजार रूपए का चेक सौंपा। भरोसा दिलाया कि हर संभव मदद की जाएगी।

