फिरोजाबाद, 18 अप्रैल 2026। जनपद फिरोजाबाद में तैनात तहसीलदार सुश्री राखी शर्मा के विरुद्ध गंभीर अनुशासनहीनता और नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से फिरोजाबाद से हटाकर लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमीन संबंधी प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

