लखनऊ, 16 अप्रैल 2026, प्रदेश में जलशक्ति अभियान के अंतर्गत आज से राज्य के सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में जल पखवाड़ा शुरु हो गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाना है।
जिला स्तर पर प्राथमिक शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। पखवाड़े के दौरान विद्यालयों को जल संरक्षण केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा और विद्यालय में प्रतिदिन जल संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। पेयजल स्रोतों और भंडारण सुविधाओं की सफाई के लिए भी प्रत्येक विद्यालय में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

