-अमृत भारत स्टेशन योजना में कार्यों की भी समीक्षा
मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) राजेश कुमार पांडे ने सोमवार को मुरादाबाद मंडल में
रेलवे ट्रैक, संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने काकोरी – शाहजहांपुर तक विंडो ट्रेलिंग कर व्यापक परीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव समेत तमाम रेल अधिकारी रहे। रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेल संरचना, ट्रैक की स्थिति व संरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं को बारीकी से निरीक्षण किया।
काकोरी स्टेशन के पास रेल फाटक 227-बी को देखा।रेल लाइन का मेजरमेंट कर जांच की गई। जीएम ने संरक्षा (Safety) के मानकों पर जोर दिया। जीएम, डीआरएम ने काकोरी स्टेशन, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर के अलावा काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक घटना को समर्पित स्टेशन परिसर में बने संग्रहालय का भी जाएजा लेकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दीं।
जीएम ने अमृत भारत योजना में
बालामऊ व हरदोई स्टेशन पर हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जीएम ने शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को भी बारीकी से परखा। साथ ही वह विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान एनआरएमयू व यूआरएमयू के नेताओं ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे।
जीएम के निरीक्षण के दौरान बालामऊ,हरदोई व शाहजहांपुर स्टेशनों पर मीडिया से वार्ता कर मंडल में संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान मुरादाबाद से एडीआरएम पारितोष गौतम, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम चेतन तनेजा समेत तमाम अधिकारी रहे।

