Web News

www.upwebnews.com

गायों को लेंगे गोद, सरकार देंगी आर्थिक मदद

April 5, 2026

गायों को लेंगे गोद, सरकार देंगी आर्थिक मदद

-योगी सरकार में यूपी में गो-संरक्षण की मुहिम
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना::

-गायों के संरक्षण पर किसानों को मिलेगी आर्थिक सहायता

-किसानों को 4 गाय संरक्षण पर मिलेगा 6000 रूपये मासिक

Post on 4.4.26
Saturday Moradabad
Rajesh Bhatia

मुरादाबाद।(उप्र समाचार सेवा)।
योगी सरकार में गो संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा मिलेगा। गो -वंश की देखभाल पर किसान को आर्थिक सहायता मिलेगी। एक किसान को चार गायों के संरक्षण के लिए छह हजार रुपए प्रति माह भरण पोषण के लिए मिलेंगे। गोवंश के उपचार आदि के लिए भी सरकार वाहन आदि की सुविधा मुहैया कराएगी।

सड़कों पर लावारिस गायों को बचाने की योगी सरकार ने पहल की है। गाय संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देनेके लिए मुख्यमंत्री सहभागिता योजना नई पहल शुरू की गई है।इस योजना के तहत किसान गोवंश की देख भाल कर आर्थिक मदद भी पा सकेंगे। गो सेवा में रुचि रखने वाले स्वयं सहायता समूह या किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। सहभागिता योजना में एक किसान एक आईंडी पर चार गायों को संरक्षण के लिए गोद ले सकता है। यानी सरकार से इसकी एवज में डेढ़ हजार रुपए प्रति गाय से 6000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।
गोसेवा आयोग सदस्य व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दीपक गोयल का कहना हैकि यूपी सरकार गोवंश संरक्षण व संवर्धन के लिए गंभीर है। बताया कि पहले
लावारिस गोवंश सड़कों पर घूमते थे पर अब लगभग 90 फीसद गोवंश गौशालाओं में संरक्षित है।बताया कि सरकार का लक्ष्य गौशालाओं में गायों को संरक्षित करना है। ताकि किसान उनका बेहतर तरीके से पालन-पोषण हो सके। योजना के तहत किसानों को अपनी आईडी के माध्यम से चार गोवंश दिए जाएंगे। उनके भरण पोषण के लिए उन्हें मासिक अनुदान मिलेगा।

*बीमार गोवंश को वाहन की सुविधा*
लावारिस व घायल गोवंशों को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने के लिए निजी वाहन की सुविधा मिलेगी। गोवंशों की देखभाल के लिए पशुपालन अधिकारी और डाक्टर निगरानी करेंगे। गोवंश का उपचार,टीका -करण आदि परीक्षण किया जाएगा।किसी भी किसान को गोद देने से पहले सीवीओ,
विभागीय अधिकारी गाय की पहचान के लिए टैग लगाने संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे।
गो-सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल के विधि पूर्वक शुभारंभ के साथ ही सेवा शुरू हो गई। गोवंश को लाने ले जाने के लिए मिलन विहार में कान्हा गो-सेवा केन्द्र वाहन व्यवस्था शुरु की है।

वर्जन–
*मुख्यमंत्री सहभागिता योजना में प्रदेश सरकार किसानों को गो संरक्षण के लिए प्रोत्साहित कर रही है। योजना में एक किसान अधिकतम चार गाय गोद ले सकता है।*
दीपक गोयल सदस्य
गोसेवा आयोग उत्तर प्रदेश।