Posted on 31.03.2026 Time 03.24 PM Tuesday, Bihar, Patna, Mandir stempad
पटना, 31 मार्च 26, नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित मघडा शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मच गई। मंदिर में भगदड़ से 8 महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एक अफवाह फैल गई इस के कारण भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।श्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
