अमेरीकी शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

अमेरीकी शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

March 29, 2026

अमेरीकी शहरों में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन

Agitation against Donald Trum in America

वाशिंगटन, 29 मार्च 26,अमेरिका और यूरोप में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कई शहरो में लोग नो किंग्स के नारे के लिखे बैनर और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन में पहुंचे हैं। ये प्रदर्शन डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति, आब्रजन नीति के खिलाफ हो रहे हैं।

प्रदर्शनों में लाखों लोग देश भर के शहरों में नो किंग्स के नारे के साथ एकत्रित हुए। प्रदर्शन के आयोजकों ने कहा कि ये प्रदर्शन एक समन्वित राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा थे, जिसके तहत देश भर में तीन हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

सेंट पाल स्थित मिनेसोटा स्टेट कैपिटल में ट्रंप के खिलाफ हुए प्रदर्शन में सबसे ज्यादा भीड देखी गई है। अनुमान है कि यहां दो लाख से अधिक लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया।