पीड़ित महिला ने कोतवाली में शोहदे के खिलाफ दी तहरीर
हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव में बाजार से लौट रही विवाहिता के साथ दबंग शोहदे ने छेड़छाड़ की महिला ने जिसका विरोध किया तो शोहदे में उसकी पिटाई लगा दी। पीड़िता ने कथित शोहदे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक महिला शुक्रवार की शाम सासनी बाजार आई थी। जो काम निबटाकर अपने गांव लौट रही थी। आरोप है कि जब वह गांव के रास्ते में पोखर के पास पहुंची, तभी गांव के नामजद ने उसे रास्ते में रोक लिया, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीडिता ने जब विरोध किया और शोर मचाया, तो नामजद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराब और चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो नामजद पीडिता को गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में देते हुए कथित नामजद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
