एटा 15 मार्च उप्रससे। जनपद में अलीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक पुत्र जनवेश को रविवार दोपहर के समय दाउदगंज मोड़ से गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अभियुक्त दीपक थाना अलीगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 37/2026, धारा 80 (2)/85 बीएनएस और 3/4 डी0पी एक्ट के तहत वांछित था।
दीपक अकबरपुर कोट, थाना अलीगंज, जनपद एटा का निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल अमरजीत सिंह शामिल थे।

