सादाबाद में होली के दिन भीषण सड़क हादसा, NSG कमांडो की मौत, तीन साथी गंभीर घायल : : UP News | UP Web News

Web News

www.upwebnews.com

सादाबाद में होली के दिन भीषण सड़क हादसा, NSG कमांडो की मौत, तीन साथी गंभीर घायल

March 7, 2026

सादाबाद में होली के दिन भीषण सड़क हादसा, NSG कमांडो की मौत, तीन साथी गंभीर घायल

हाथरस। जनपद हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन एक भीषण सड़क हादसे में NSG कमांडो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार देर रात करीब 3 बजे पल्हावत गांव के पास हुई।
बताया गया है कि मथुरा के राया क्षेत्र निवासी NSG कमांडो योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा (32) अपने तीन दोस्तों के साथ थार गाड़ी से हाथरस में होली खेलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के गेट और पहिए तक अलग हो गए।
हादसे में योगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद विष्णु कुमार (28), सत्यवीर सिंह (32) और जीतू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।