मथुरा । थाना नौहझील के अंतर्गत गांव कटेलीया गांव में आरोपी देवर ने भाभी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।किसी बात को लेकर देवर ओर भाभी के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वहीं भाभी के द्वारा भी उसपर वार किया गया जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई और घटना के वाद परिवार के लोगों ने दोनों को अस्पताल भेज दिया जहां पर भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं देवर की हालत नाजुक बनी है मगर जिस तरह से एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि परिवार के द्वारा पुलिस को सूचित नहीं किया और घटना से जुड़े सभी सबूत मिटाने की कोशिश की गई उससे कही न कहीं मृतक महिला के ससुराल वाले भी संदेह के घेरे में है वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है ।

