रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 15/11/2026
बलिया, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज घटना सामने आई है। शाम के समय युवा पुलिस सब-इंस्पेक्टर का शव रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लगता है। मृतक दरोगा मूल रूप से संत कबीर नगर के रहने वाले थे और पिछले 11 महीनों से बलिया के चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल हत्या है या आत्महत्या सभी पहलुओं पर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक युवा पुलिस अधिकारी की इस तरह मौत से विभाग में शोक का माहौल है। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
