Web News

www.upwebnews.com

क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में सम्मिलित हुए सीएम योगी

November 14, 2026

क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में सम्मिलित हुए सीएम योगी

मेरठ, 14 नवंबर 2926, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहाँ पूर्व सैनिक मिलन समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों की वीर नारियों एवं माताओं तथा वरिष्ठ भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। साथ ही, भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उत्तर प्रदेश के वीर सपूतों के अद्वितीय पराक्रम पर आधारित पुस्तक ‘शौर्यगाथा’ का विमोचन और विभिन्न जनपदों में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय का लोकार्पण भी किया।