Web News

www.upwebnews.com

Akhilesh Yadav दर्शन से दो दिन पूर्व अयोध्या को संवारने का संकल्प

November 11, 2026

Akhilesh Yadav दर्शन से दो दिन पूर्व अयोध्या को संवारने का संकल्प

Akhilesh yadav

लखनऊ, 11 नवंबर 2026 (उप्र समाचार सेवा)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के विकास और इसे भव्य रूप में सजाने संवारने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की बात कही है। श्री यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में उक्त बातें कही हैं। उनका यह बयान अयोध्या दौरे और भगवान श्रीराम के मंदिर में दर्शन के दो दिन पूर्व आया है। ज्ञातव्य है कि वे 12 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सपरिवार दर्शन करेंगे।

श्री यादव ने कहा है कि अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और सँवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर *हम अयोध्या को ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’ बनाएंगे।

हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहाँ कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी ग़रीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज़्ज़त और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।

हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और ज़मीन की जाँच बैठाएँगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके ख़ज़ाने खँगाले जाएँगे।

हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त