Web News

www.upwebnews.com

एटा में दोस्त के पिता को दिखाने आए युवक की मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी

November 9, 2026

एटा में दोस्त के पिता को दिखाने आए युवक की मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी

एटा 09 नवंबर उप्रससे। जनपद में मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में दोस्त के पिता को उपचार के लिए लेकर आए युवक की इमरजेंसी के बाहर खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

थाना सकीट क्षेत्र के कोंची डेरा गांव निवासी कमलेश पुत्र मानसिंह (27) सोमवार शाम दोस्त के पिता को बीपी की समस्या के चलते दिखाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। उन्होंने बाइक इमरजेंसी के बाहर खड़ी की और मरीज को लेकर अंदर चले गए। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल देखा और जांच शुरू की।