Web News

www.upwebnews.com

Azamgarh पेड़ से टकराई कार, एक की मृत्यु

November 9, 2026

Azamgarh पेड़ से टकराई कार, एक की मृत्यु

Posted on 09.11.2026 Monday

आजमगढ़, 09 नवंबर 2026, जनपद में रफ्तार के चलते भीषण हादसा हो गया। तेज गति से आ रही एक कार सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु  हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।