Posted on 09.11.2026 Monday
वाराणसी 09 नवंबर 2026, दीपावाली के बाद छठ के लिए घर लौटने वाले प्रवासियों की बनारस के स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से आने वाली नियमित और स्पेशल, दोनों तरह की ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर, विमानों का किराया कई गुना बढ़ने के बावजूद टिकट नहीं मिल रहे हैं। कैंट और मंडुवाडीह स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
