Posted on 09.11.2026 Monday
वाराणसी, 09 नवंबर 2026, पिंडरा थाना क्षेत्र के मरुई गांव के पास सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई।
टक्कर से बाइक सवार साजन जैसवार और विवेक जैसवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
