Posted on 09.11.2026, Time: 11.42 AM, Monday, Bus Accident one dead
लखनऊ, 09 नवंबर 2026 (UP Samachar Sewa) जिले के पारा क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर बस पलटने से एक यात्री की मृत्यु हो गई और 45 घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे भिवानी से छपरा जा रही निजी बस जीरो प्वाइंट पर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। इससे एक यात्री की मृत्यु हो गई 45 यात्री घायल हो गए। इनमें 22 की हालत गंभीर है। घायलों को पुलिस ने ट्रामा और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था। उसने कई जगह बस रोककर शराब पी थी।
