एटा 05 नवंबर उप्रससे। जनपद के सकीट-चपरई मार्ग पर ग्राम नगला काजी के पास मैक्स पिकअप की टक्कर से पीआरवी में सवार चालक विकास कुमार समेत तीन जवान घायल हो गए। पीआरवी स्कॉर्पियो नंबर 5588 गश्त पर थी।
पुलिस के मुताबिक, सामने से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीआरवी से टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने थाने को सूचना दी। थाना प्रभारी मधु दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को सीएचसी सकीट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
