Web News

www.upwebnews.com

समाज के हर क्षेत्र में संघ का योगदान: बलवीर सिंह

November 3, 2026

समाज के हर क्षेत्र में संघ का योगदान: बलवीर सिंह

शाहजहांपुर, 01 नवंबर 2026 (उत्तर प्रदेश समाचार सेवा) समाज जीवन के हर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने योगदान किया है। राष्ट्रवादी पत्रकारिता के साथ साथ समाज में सेवा भाव पैदा करने का बड़ा कार्य भी संघ ने किया है। उक्त विचार इंडियन फॉर्मर्स फर्टिलाइजर्स को ऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के उपाध्यक्ष ठाकुर बलवीर सिंह ने व्यक्त किए। वे उत्तर प्रदेश समाचार सेवा द्वारा आयोजित संघ शताब्दी विशेषांक “आराधना” के विमोचन एवं संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पद से विचार व्यक्त कर रहे थे।

राष्ट्रवादी पत्रकारिता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का योगदान विषयक संगोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा संघ ने हिंदू एकता और संगठन कार्य के साथ साथ राष्ट्रनिष्ठ, हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण किया है, वे आज समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संघ कार्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित कई कार्यकर्ताओं के संस्मरण भी सुनाए।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के संपादक सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवक संगठन है जो न केवल राष्ट्र के लिए समर्पित है अपितु भविष्य की योजना के तहत राष्ट्र के लिए राष्ट्रवादी पत्रकारिता को संरक्षण देकर ऐसे पत्रकारों को आगे बढ़ाने का काम करता है जो की वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा के आधार पर समस्त संसार के कल्याण की कामना करते हैं और इस दिशा में अपनी लेखनी को भी चलाते हैं l
उन्होंने कहा कि आज देश में बहुत सारे मीडिया संस्थान हैं लेकिन राष्ट्रवादी पत्रकारिता के क्षेत्र में पांचजन्य,तरुण भारत ,हिंदुस्तान समाचार, ऑर्गेनाइजर और राष्ट्रधर्म जैसी पत्र पत्रिकाओं का बहुत बड़ा योगदान है जो राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अपना काम कर रही हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला बौद्धिक प्रमुख शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोगों ने आपातकाल लगाकर अत्याचार करना शुरू किया तो संघ ने सोचा कि क्यों ना राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी को सत्ता में लाया जाए ताकि देश की जनता को अन्याय अत्याचार और उत्पीड़न से निजात मिल सके फिर संघ ने अपनी विचारधारा के लोगों को राजनीति में स्थापित करने का और सक्रिय करने का काम किया जिसका परिणाम आज हमारे सामने है और भाजपा केंद्र व प्रदेश की सत्ता में है उन्होंने कहा कि संघ केवल राष्ट्र का चिंतन ही नहीं करता अपितु तो राष्ट्र के समक्ष आने वाली हर एक समस्या के निराकरण के लिए तत्पर रहता है आज तक का इतिहास है कि अब तक राष्ट्र के सामने जितने भी समस्याएं आई संघ ने उनका डटकर मुकाबला किया।

जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए क्रांतिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ,बाल गंगाधर तिलक गणेश शंकर विद्यार्थी की भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी डॉक्टर लोहिया और माननीय अटल जी ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका अदा की है देश की एकता अखंडता को मजबूत करने में पत्रकारों का बहुत बड़ायोगदान हैं l


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को भेज कर सक्रिय किया जिन्होंने संगठन बनाकर पूरे देश के लिए एक नई सोच नई दिशा और नए विचार पैदा किया और विभिन्न क्षेत्रों में इन संगठनों ने समाज और राष्ट्र के लिए अपनी भूमिका अदा की ।राष्ट्रवादी पत्रकारिता में संघ का अभूतपूर्व योगदान है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंशुमन सिंह मैसी ने संघ की और उसके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि आज देश में हर क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवक अपनी राष्ट्रवादी भूमिका अच्छे ढंग से निर्वाह कर रहे हैं इस अवसर पर ”संघ शताब्दी विशेषांक”आराधना का  अतिथियों ने विमोचन किया ।तत्पश्चात अतिथि गणों को प्रतीक चिन्ह वह साल भेंट करके मंच पर सम्मानित किया गया कार्यक्रम की कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश चंद्र मित्र ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक संजीव कुमार गुप्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में मोहम्मद इरफान,डॉक्टर विजय जौहरी सिंह मोहम्मद आरिफ पत्रकार, सरदार शर्मा, सुरेश सिंह, सुयश सिन्हा, नरेश पांचाल, टीवी के पत्रकार प्रेम शंकर गंगवार, वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा, अनिल मिश्रा, राजीव मिश्रा, सुशील नारंग,संजीव मिश्रा, नगर निगम के पार्षद राजेश गंगवार एवं आईटीआई के डिप्टी डायरेक्टर आकाश मैसी, सीतापुर के संवाददाता आलोक कुमार बाजपेयी भी उपस्थित थे।