Web News

www.upwebnews.com

संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड दरोगा की मौत

October 10, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में रिटायर्ड दरोगा की मौत

बेटे पर धक्का देकर गिराने और डंडे से हमला करने का आरोप,

गुप्ता कॉलोनी में हुई घटना से मचा हड़कंप,

सीसीटीवी फुटेज सामने आने की चर्चा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से खुलेगा मौत का राज
उ प्र समाचार सेवा
गोला गोकर्णनाथ खीरी। जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉलोनी में एक सेवानिवृत्त दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में मृतक के ही बेटे पर धक्का देकर गिराने और डंडे से प्रहार करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने की जानकारी भी मिल रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दरोगा वर्ष 2016 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जाता है कि उनके तीन बेटे हैं। इनमें से दो बेटे अलग रहते हैं, जबकि सेवानिवृत्त दरोगा अपने तीसरे बेटे के साथ रह रहे थे। इसी दौरान हुई घटना अब कई सवाल खड़े कर रही है।