उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी।खीरी पुलिस ने कस्ता सीतापुर मार्ग पर पकरिया जलालपुर के पास मिले महिला के शव के मामले में गुत्थी सुलझा लिया है पुलिस के मुताबिक लखीमपुर निवासी ज्योति शुक्ला की हत्या उसके पूर्व प्रेमी अतुल अवस्थी ने की थी ज्योति और अतुल के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था अतुल की शादी होने के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था जिस दिन घटना को अंजाम दिया गया उस दिन अतुल ज्योति को अपनी ऑटो कार में ले गया रास्ते में उसने ज्योति का गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद शव को पकरिया गांव के पास सड़क के किनारे पानी भरी खाई में फेंक दिया सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अतुल को मितौली बड़ा गांव मार्ग पर लखीमपुर सीतापुर बॉर्डर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है जांच में दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
