उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी-समाजवादी पार्टी ने लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाए और ज्ञापन पर निष्पक्ष कार्यवाही कराकर लोकतंत्र की रक्षा की जाए।उपरोक्त आशय का ज्ञापन जिला समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा। ज्ञापन देने से पूर्व समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव के नेत्रत्व में स्थानीय विलोबी मेमोरियल मैदान में एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया तथा वहां से बडे चैराहे, अस्पताल रोड व जेल रोड होते हुए कलेक्ट्रेट के गेट तक मार्च किर ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में मांग की गयी है कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है जिस पर देश के सभी राजनैतिक दलों सहित एक-एक नागरिक का भरोसा कायम था लेकिन जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग में जब से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति हुई है तब से यह संस्था भाजपा के इशारे पर काम कर रही है समाजवादी पार्टी सहित देश की तमाम पार्टियों ने समय समय पर निर्वाचन आयोग से शिकायते की है लेकिन किसी भी शिकायत का चुनाव आयोग संज्ञान नही ले रहा है। तमाम विधान सभा व लोक सभा के चुनावों व उप चुनावों मे आयोग की अनियमितताएं सामने आ चुकी है। एस0आई0आर0 के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटे गये। फार्म-6 में अपनी मन मर्जी से संशोधन किया, दो अन्य चुनाव आयुक्तों की राय को नजर अंदाज किया गया जिससे भारत निर्वाचन आयोग की साख लगातार गिरती जा रही है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। समाजवादी पार्टी मांग करती है कि लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रदोह का मुकदमा लिखकर जेल भेजकर निष्पक्ष कार्यवाही कराकर, लोकतंत्र की रक्षा कराने की मांग की है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण पूर्व सांसद दाउद अहमद, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, जिला महासचिव अंसार महलूद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 कयूम खां, पूर्व मंत्री डा0 आरए उस्मानी, पूर्व विधायक आर0एस0 कुशवाहा, पूर्व विधायक विनय तिवारी, पूर्व विधायक रामसरन, पूर्व विधायक सुनील लाला, पूर्व विधायक शमशेर बहादुर सिंह, पूर्व प्रत्याशी प्रीतेन्द्र सिंह कक्कू, पूर्व प्रत्याशी वरूण चैधरी, विधानसभा अध्यक्ष अशोक वर्मा, त्रिलोक सिंह, शेरसिंह यादव, वीरेन्द्र वर्मा, फुरकान अंसारी, सुरेश पाल यादव, भण्डारी यादव, विकास यादव व समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठ, नगर, ब्लाक के अध्यक्ष, राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारीगण सहित हजारों पार्टी के कर्याकर्ता मौजूद रहे।जाहिद खान जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी समाजवादी पार्टी खीरी द्वारा जानकारी दी गई।
