Web News

www.upwebnews.com

प्रकृति प्रेमी बृजेश कुमार अवस्थी को मिला पर्यावरण संरक्षण मित्र सम्मान

October 8, 2026

प्रकृति प्रेमी बृजेश कुमार अवस्थी को मिला पर्यावरण संरक्षण मित्र सम्मान

उ प्र समाचार सेवा
लखीमपुर खीरी।जनपद के विकास भवन को अपनी अनथक मेहनत से हरियाली, अनुपम पुष्पों और पेड़-पौधों से आच्छादित करने वाले प्रकृति प्रेमी बृजेश कुमार अवस्थी (वरिष्ठ सहायक, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय) को ‘पर्यावरण संरक्षण मित्र सम्मान’ से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय ‘पर्यावरण मित्र समूह’ (पंजीकृत) द्वारा प्रदान किया गया।हरियाली मित्र सम्मान से विभूषित होने के बाद बृजेश कुमार अवस्थी ने इस सम्मान का श्रेय अपने उच्चाधिकारियों की प्रेरणा, सहयोग और प्रकृति के प्रति अपने गहरे लगाव को दिया। उन्होंने कहा, “मैं वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और पेड़-पौधों के रख-रखाव के लिए अपना व्यक्तिगत समय देकर कार्य करता रहा हूँ, लेकिन इस सम्मान के बाद अब मेरी जिम्मेदारी पर्यावरण के प्रति और अधिक बढ़ गई है।” इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर की धरा को हरा-भरा और सुंदर बनाने में ‘पर्यावरण मित्र समूह’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र को सजाने में इस समूह का कोई सानी नहीं है।अद्वितीय और अनुपम है विकास भवन की हरियाली
इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित पर्यावरण मित्रों ने बृजेश कुमार अवस्थी के प्रकृति प्रेम और उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत की जमकर प्रशंसा की। पर्यावरण प्रेमियों ने विकास भवन परिसर की साज-सज्जा, स्वच्छता और वहां बिखरी हरियाली को ‘अद्वितीय और अनुपम’ की संज्ञा दी।सम्मान समारोह के दौरान पर्यावरण मित्र समूह (रजि.) के अध्यक्ष विशाल सेठ, उपाध्यक्ष राम मोहन गुप्त व मयूरी नागर, सचिव संजय कुमार गुप्ता, और कोषाध्यक्ष रश्मि महेंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी सदस्य मधुलिका त्रिपाठी, सपना कक्कड़, पूजा सिंह चौहान तथा पर्यावरण संरक्षण सहयोगी मित्र सोनी गुप्ता, रीना गुप्ता, संगीता गुप्ता, बबीता गुप्ता और तनुप्रिया गुप्ता सहित कई पर्यावरणविद मौजूद रहे।