अभिनव, अथर्व एवं आदित्य रहे प्रतियोगिताओं में अव्वल*
शाहजहांपुर—( संजीव गुप्त)
स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर एक लघु संगोष्ठी एवं इसके साथ ही पोस्टर एवं क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत सिंह चारग ने कहा कि जो वक्त अभी है, वह दोबारा लौटकर नहीं आएगा। इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पर्यावरणीय चुनौतियों को गंभीरता से समझते हुए उनके निदान के लिए सकारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को क्षरण, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा सुरक्षा एवं प्रत्येक उस ज्वलंत मुद्दे के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जोकि उनके जीवन को प्रभावित करता है। ऐसा करने पर ही उनकी कैम्पस लाइफ सार्थक हो सकेगी। विज्ञान संकाय के प्रभारी डॉ आलोक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व एवं इसे क्षति पहुंचाने वाले कारकों के विषय में विस्तार से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली को इस तरह से व्यवस्थित करना चाहिए कि हमारी कोई भी गतिविधि पर्यावरण के नुकसान का कारण न बने। वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ आदर्श पाण्डेय एवं जंतु विज्ञान के डॉ रमेश चंद्रा ने भी इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। रसायन विभाग के सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी के संयोजन में आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन भौतिकी विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने किया।
*ये रहे उपस्थित*
डॉ संदीप दीक्षित, अमित कुमार, राजनंदन सिंह राजपूत, डॉ केशव शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, डॉ शशांक गुप्ता, अमितराज चौहान सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
*ये रहे परिणाम*
*भाषण प्रतियोगिता*
प्रथम- अभिनव मिश्रा
द्वितीय- अंशी राठौर
तृतीय- हर्ष सिंह एवं आरती कुशवाहा
*पोस्टर प्रतियोगिता*
प्रथम- अथर्व शर्मा
द्वितीय- नैना पाल
तृतीय- कीर्ति सिंह
*क्विज़ प्रतियोगिता*
प्रथम- आदित्य वर्मा
द्वितीय- राजन कश्यप
तृतीय- शशांक शुक्ला
