मुरादाबाद, आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा पर स्थित आरएच इंटरनेशनल (RH International) नाम की एक Wooden हैंडीक्राफ्ट और लैंप बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। दोपहर करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है घटनास्थल: कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित निर्यातक मोहम्मद तसलीम की वुडेन हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर में राहत और बचाव कार्य जारी। आग इतनी विकराल थी कि आसमान में धुएं का भारी गुबार छा गया। सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद जिले की सभी दमकल गाड़ियों के साथ-साथ पड़ोसी जिले रामपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मदद के लिए बुलाया गया है। दमकलकर्मी और राहत टीमें लगातार आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है।

