तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो लोगों के लिए लगाई गई टीम।
रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 11/09/2026
बलिया, उभांव थाना अंतर्गत ग्राम सोनाडीह (दोथ) में पटीदारों के बीच आपसी विवाद ( गाली गलौज ) के दौरान चालू बाजी की गई जहां चाकूबाजी के दौरान अमरेश बहादुर सिंह और उसमे छोटे भाई मंजेश सिंह घायल हों गए।जिसमे दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई वही मंजेश सिंह को बेहतर उपचार के लिए मऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वही मऊ से मंजेश को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है मृतक अमरेश बहादुर सिंह की पुत्री की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमे तीन लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और दो लोगों की गिरफारी के लिए टीम लगाई गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि सोनाडीह के ( दोथ ) अमरेश बहादुर सिंह व उसके भाई मंजेश सिंह को गांव के ही उसके पाटीदार रामकरण सिंह ,उसके परिवार के पिता-गिरीश सिंह,भाई-सूरज सिंह,बहन व उसकी माता ने मिलकर चाकू मार दिया है । जिसमें दोनों भाई घायल हो गए थे, उनको तत्काल सीएससी उभांव(सियर) लाया गया। जहां से बेहतर उपचार हेतु इनको जनपद मऊ के लिए रेफर किया गया है। जहां इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मृत्यु हो गयी है। तथा साथ ही साथ मंजेश सिंह को बेहतर उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। इसमें तत्काल मौके पर सभी उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जानकारी के दौरान यह प्रकाश में आई है कि दोनों घायल भाइयों के पटीदार रामकरण सिंह किसी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे जिसमें मंजेश और अमरेश सिंह इनको समझाने का प्रयास किए, इसी बीच रामकरण सिंह व इनके पारिवारिक अन्य लोगो द्वारा चाकू मार दिया गया । मृतक अमरेश बहादुर की पुत्री से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, साथ ही साथ नामजद 05 अभियुक्तों में से घटना में संलिप्त 03 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है और अन्य 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगाई गई है । शीघ्र ही इनको गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
