Web News

www.upwebnews.com

एटा में बाजरे के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

September 7, 2026

एटा में बाजरे के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

एटा 07 सितंबर उप्रससे। जनपद में थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में आज सोमवार को बाजरे के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने खेत में शव को पड़ा देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। फिलहाल शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि युवक के बारे में जानकारी मिल सके। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इन्हीं निशानों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंका गया है। हालांकि, मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।
युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक यहां कैसे पहुंचा और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था।
रिजोर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस फिलहाल युवक की पहचान और मौत की वजह पता करने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।