फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर और अस्पताल में जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद भी व्यवस्थाओं का हाल-बेहाल है स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते सोमवार को एक मरीज को समय से इलाज नहीं मिलने के कारण स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया।
जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव अतीपुर बछगांव निवासी महावीर सिंह 55 बर्ष के सीने में दर्द कफ के साथ खून आने की शिकायत पर के बेटे द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज के ड्रामा सेंटर में लेकर आया परीक्षण के बाद भर्ती करवाने के लिए डॉक्टर से कहा था डॉक्टर ने कोई बेड खाली नही होने के कारण उसे सोमवार को आने के लिए कहा था। बीमार महावीर सिंह का बेटा दिलीप सोमवार को फिर पिता को लेकर पहुंचा डॉक्टर ने उसे टीवी वार्ड भेजा किंतु वार्ड बॉय ना होने के कारण बेटा खुद स्ट्रेचर में पिता को डालकर ले गया। किंतु टीवी वार्ड में भी उसे एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भाग दौड़ करता रहा जिसमें काफी समय खराब हो गया तब तक डॉक्टरों द्वारा मरीज को किसी प्रकार का कोई उपचार नहीं दिया गया और मरीज ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। जिसके वाद लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर परिजनो द्वारा हंगामा किया गया बाद में पुलिस ने आकर समझकर उनको शांत कराया मौके पर अन्य वरिष्ठ डॉक्टर भी पहुंच गए। जबकि रविवार को ही जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करके स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के प्रति काफी नाराजगी व्यक्त कर व्यवस्थाओं को सुधारने के कड़े निर्देश दिए थे ।सबसे बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की चलते एक बीमार को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई।
