फिरोजाबाद। जनपद के एक विकासखंड के स्कूल में सेवारत शिक्षा द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी वी ई ओ के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट एटा कोतवाली में दर्ज कराये जाने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भी संबंधित मामले में जांच कमेटी गठित की गई ।
एटा जनपद की निवासी एक शिक्षिका जो फिरोजाबाद जनपद के एका विकास खंड के एक बेसिक शिक्षा स्कूल में सेवारत है। शिक्षिका द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल के खिलाफ एटा कोतवाली में उसके साथ छेड़खानी , अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिक्षिका ने खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया है कि विद्यालय में उसकी अनुपस्थिति को उपस्थिति दिखाने का दवा बनाकर एका ब्लॉक वी ई ओ द्वारा अपनी कार में बैठ कर उसके शरीर के साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकतें की गई उसके विरोध के बावजूद उसके फोन पर अशलील व्हाट्सएप मैसेज भी डाले गये है। विरोध करने पर उनके द्वारा नौकरी से निकल जाने की भी धमकी दी गईहै। रिपोर्ट की जानकारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि मामला संज्ञान में आने पर संबंधित मामले की जांच के लिए जांच समिति का गठन कर दिया गया है।
