Web News

www.upwebnews.com

एटा में गृहक्लेश में विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हायर सेंटर रेफर

August 27, 2026

एटा में गृहक्लेश में विवाहिता ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हायर सेंटर रेफर

एटा 27 अगस्त उप्रससे। जनपद में जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गुहटिया कलां में घरेलू विवाद के बाद एक 25 वर्षीय विवाहिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि रुबीना और उसके पति आसिफ में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था। उसके बाद रुबीना ने पैट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।

महिला के पति आसिफ ने बताया कि उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद रुबीना ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आसिफ ने कहा कि वे उसे अस्पताल लेकर आए हैं और उसकी हालत गंभीर है, इसलिए उसे आगरा को उपचार के लिए ले जाया जा रहा है।

जैथरा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।