फिरोजाबाद ।
जनपद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के तहत बुधवार को सुबह एक मंगलवार रात से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र गांव कंनवारा मे बुधवार को सुबह सुबह सनसनी फैल गई जब लोगों ने गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा । मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए मृतक की पहचान चंद्रशेखर की पुत्र सोनेलाल के रूप में की गई परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को खाना खाकर वह घर से निकल गया था उसके बाद वह वापस नही आया । सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है संबंधित मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच करवाई की जाएगी।
