लखनऊ की बेटी खदिजा बिलाल किदवई ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लखनऊ का नाम किया रोशन।
– Shooting Champs Academy की निशानेबाज और Mount Carmel College की 5 वी class की छात्रा ने Top-22 में बनाई जगह।
– नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई
लखनऊ। 26वीं यूपी इंटर स्कूल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ की होनहार निशानेबाज खदिजा बिलाल किदवई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Top-22 में स्थान हासिल कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।
नोएडा के रामाज्ञा स्पोर्ट्स एकेडमी में 20 से 23 अगस्त तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 1,500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खदिजा ने बेहतरीन एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 22वां स्थान हासिल किया।
—- Shooting Champs Academy के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन-
Shooting Champs Academy, Lucknow के खिलाड़ियों ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अकादमी और लखनऊ का गौरव बढ़ाया।
अकादमी की Babli Kumari ने Air Rifle में 383/400 का शानदार स्कोर बनाया, जबकि Khadijah Bilal Kidwai ने Air Pistol में 350/400 अंक हासिल किए।
अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में Aranya Tripathi ने 380/400, Bhargavi Rai ने 351/400 और Rishabh Chauhan ने 561/600 का स्कोर हासिल किया।
अकादमी ने Ridhima Yadav , Bhaskar Nath Pandey, Jayditya Pratap Singh, Divyansh Singh, Shubh Prajapati और Avika Chaurasia के भी सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा की।
—– मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम
इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट मानवेंद्र प्रसाद सर , राहुल चौरसिया सर, विजय सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।
—– Mount Carmel College की छात्रा हैं खदिजा
खदिजा बिलाल किदवई Mount Carmel College, Lucknow की 5 वी class की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में उनकी यह उपलब्धि स्कूल, परिवार, अकादमी और पूरे लखनऊ के लिए गर्व का विषय है।
—- अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगी हुनर
स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद खदिजा अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। उनके परिवार, कोच और शुभचिंतकों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ, Shooting Champs Academy, Mount Carmel College और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
Shooting Champs Academy ने सभी युवा निशानेबाजों को उनकी शानदार उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

