Web News

www.upwebnews.com

कीर्तिमान सिंह तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

August 22, 2026

कीर्तिमान सिंह तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश खाद्य तथा रसद अराजपत्रित कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन सिंचाई विभाग मुख्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में अधिवेशन व द्वितीय सत्र में निर्वाचन हुआ संघ के अध्यक्ष कीर्तिमान सिंह ने अपने कार्यकाल में कराए गए कार्यों से अवगत कराया और साथ कई वक्ताओं व पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की कीर्तिमान सिंह तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव महामंत्री अजीत कुमार व कोषाध्यक्ष सुमित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर रामलाल यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मुख्य रूप से शामिल रहे और साथ ही कई संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।