बलिया – बलिया में गंगा नदी खतरा बिन्दु के उपर बह रही है।शहर के नीचे इलाके के निहोरा नगर, कृष्णा नाथ नगर, महावीर घाट आदि जगहों पर बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।जिससे लोगों की परेशानियों में इजाफा शुरू हो गया है।गंगा नदी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे तथा सरयू नदी में डीएसपी हेड पर घटाव लेकिन चांदपुर गेज पर मामूली बढ़ाव दर्ज किया गया है। जनपद की दोनों प्रमुख नदियों के तेवर देख तटबन्धीय इलाकाई लोगों की चिंताएं गहरी होती जा रही हैं।वहीं शहर के नीचे इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा है।निहोरा नगर निवासी विजय ने बताया कि बीते तीन दिनों से पानी भर गया है।अब बिना नाव के आवागमन सम्भव नहीं होगा।अभी सरकार द्वारा नाव नहीं लगाया गया है। क्योंकि कि अभी रास्ता पर हल्का पानी आया है।लेकिन कल से बिना नाव के काम नहीं चलेगा।निहोरा नगर निवासी एक युवक ने कहा कि यहां दस से पन्द्रह दिनों तक पानी रहता है।कभी -कभी दोबारा भी पानी आ जाता है।बहुत परेशानियां होती है। जब नाव चलने लगती है तो आवागमन में कुछ सहूलियत होती है।नाव के सहारे ही मार्केटिंग आदि करते हैं।
सरयू नदी का रौद्र रूप ने गोपालनगर टाड़ी तथा भोजपुरवा गांव में तांडव मचा रहा है। नदी की कटान की वजह से न केवल कृषि योग्य भूमि लगातार नदी में समाहित हो रही है बल्कि लोग अपने आशियाने अपने ही हाथों उजाड़कर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं।हालांकि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ बचाव कार्य निरन्तर जारी है।लेकिन नदी का तल्ख तेवर का प्रभाव बाढ़ बचाओ कार्य पर भी पड़ रहा है।
सरयू नदी का जल स्तर डीएसपी हेड पर शनिवार को खतरा बिन्दु 64.01 के सापेक्ष 64.50 मीटर दर्ज किया गया। वहीं चांदपुर गेज पर नदी का जल स्तर गुरुवार को खतरा बिन्दु 58.00 से 56 सेमी ऊपर 58.56 दर्ज किया गया।
नदी गंगा का जल स्तर भी तेजी से बढ़ते हुए गायघाट गेज पर गंगा नदी का जलस्तर शनिवार को खतरा बिन्दु 57.615 मीटर के सापेक्ष 58.75 मीटर दर्ज किया गया।
वही बता दें कि नदी सरयू की लहरों के तांडव की वजह से बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर टाड़ी तथा बांसडीह तहसील क्षेत्र के भोजपुरवा आदि गांवों में 150 से अधिक परिवार बेघर हो चुके है।नदी सरजू का जल स्तर बढ़ने के साथ ही एक बार फिर तटबन्धीय इलाकाई लोगों के माथे पर चिंता की गहरी लकीरें खींच दी है।
