Web News

www.upwebnews.com

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

August 21, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

सीतापुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल तथा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के अग्रदूत श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित जनों ने बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके त्याग समर्पण और योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सागर गुप्ता ने बाबू कल्याण सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। अपने दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और अदम्य साहस के कारण उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन संघर्ष और विचार सदैव समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर कैंप कार्यालय पहुंचे लोधी समाज के सम्मानित जनों का सागर गुप्ता। समाज सेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता
प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सीतापुर ने माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय बाबू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में भगौती प्रसाद लोधी जियालाल लोधी रामभरोसे लोधी प्रकाश लोधी बैजनाथ लोधी सर्वेश लोधी रामलखन लोधी ओमप्रकाश लोधी नरपति लोधी बहोरन लाल लोधी संतोष लोधी, मोनू दीक्षित नीरज पाल गोवर्धन शर्मा विनोद गिहार राजू राजवंशी विशाल वर्मा विमल राजवंशी मोनू राज एवं सूरज शर्मा सहित सैकड़ों समाज के सम्मानित जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।