Web News

www.upwebnews.com

– 15 अगस्त के दिन हुए लूटकांड की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार 3 की तलाश अभी भी जारी

August 21, 2026

– 15 अगस्त के दिन हुए लूटकांड की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार 3 की तलाश अभी भी जारी

रिपोर्ट – संजय कुमार तिवारी
स्थान – बलिया यूपी
डेट – 21/08/2026

बलिया,- 15 अगस्त के दिन बलिया के नरही थाना अंतर्गत उजियार गांव के पास स्वर्ण व्यापारी से कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जोर जबरदस्ती आभूषणों से भरा बैग और लाखों रुपए नगदी छीन लिया था और फरार हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने तीन टीमों का गठन करके जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। आज पुलिस की सर्विलांस टीम और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डिजिटल साक्ष्यों की मदद से लूटकांड की घटना का खुलासा किया जिसमें 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों के कब्जे से मोटर साइकिल, मोबाइल, लुट के आभूषण और नगदी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार बदमाश गाजीपुर और बिहार के रहने वाले हैं इनके 3 साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।