Web News

www.upwebnews.com

Agra News जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगरा आगमन सैर सपाटे तक ही रहा सीमित

August 20, 2026

Agra News जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगरा आगमन सैर सपाटे तक ही रहा सीमित

–जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने ताज महल का किया दीदार

–दौरे का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश एवं जापान के मध्य औद्योगिक,आर्थिक सहयोग को सुदृढ़ करना

आगरा। जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के मा.गवर्नर कोटारो नागासाकी, उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा
के नेतृत्व में उच्चस्तरीय 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने ताज महल दीदार किया।

उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मा.श्री जयवीर सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की आगवानी की।
महानिदेशक पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्र, जिलाधिकारी मनीष बंसल , पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार अपर आयुक्त राजेश कुमार ने मा.गवर्नर कोटारो नागासाकी के नेतृत्व में 240 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल का पुष्पगुच्छ देकर, रोली तिलक से भव्य स्वागत किया,

पर्यटन मंत्री व जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर ने होटल जेपी पैलेस में दोपहर के भोजन के दौरान यामानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी, उप-गवर्नर जुनिची इशिदेरा के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जापानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की। तत्पश्चात जापानी प्रतिनिधिमंडल ने ताजमहल का अवलोकन किया,प्रतिनिधिमंडल के स्वागत में मार्ग पर ब्रज के लोकनृत्य तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।
उक्त प्रतिनिधिमंडल का दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।यह प्रतिनिधिमंडल ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट’ और बिजनेस कॉन्क्लेव के सिलसिले में भारत आया है, जापानी उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ उत्तर प्रदेश में विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा , तकनीकी सहयोग और रोजगार के अवसरों के नए द्वार खोलेगा।
मा. गवर्नर महोदय कोटारो नागासाकी ने सपत्नीक ताज महल का दीदार किया, ताजमहल को देख कर वह अभिभूत नजर आए।
ताजमहल अवलोकन के बाद मंत्री ने गवर्नर को ताज का मोमेंटो भेंट किया। तत्पश्चात उच्च स्तरीय लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गया।